देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को आयोजित समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने शुभारंभ किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी नौजवान साथी गांव-गांव जाकर एक-एक मतदाताओं से मिलकर सपा सरकार में चलायी गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। इस दौरान मतदाताओं की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण भी
कराया जाए। कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों का शोषण चरम पर है। नौजवानों का यदि किसी पार्टी में सम्मान है तो वह समाजवादी पार्टी है। क्योंकि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव थे तो उन्होंने नौजवानों को आगे बढ़ने का काम किया था। यूथ के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का अपमान सबसे ज्यादा हो रहा है। इस मौके पर अनिल प्रधान, त्रिपुरारी गोड़, गुलाम यासीन, सरदार पारब्रह्म सिंह, सुशील राय आदि मौजूद रहे।