असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने असम कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों के हैंडलर असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रहे हैं।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का दावा है कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पहली बार असम की राजनीति में इतनी अधिक विदेशी भागीदारी होगी।