देवल संवाददाता, लखनऊ।यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पाकिस्तान की मदद से सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता पर भरोसा नहीं है। एक्स पर दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश की जनता के बजाय 'पाकिस्तान के नेताओं' के भरोसे पर ज्यादा निर्भर है। पाकिस्तान के भरोसे कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब पाल रही है।
केशव ने ये टिप्पणी कांग्रेस नेताओं के भारत-पाकिस्तान के संबंधों को लेकर दिए गए बयानों के जवाब में दी।