मेंहनगर , आजमगढ़। दिनांक 22.04.2025 को वादिनी की तहरीरी कि करीब ढाई वर्ष से अरविन्द यादव पुत्र दुधनाथ यादव ग्राम धरनीपुर रानीपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया तथा वादिनी द्वारा शादी की करने की बात कहने पर शादी से इन्कार कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 174/2025 धारा 69 BNS बनाम अरविन्द यादव पुत्र दुधनाथ यादव ग्राम धरनीपुर रानीपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। दिनांक 05.05.2025 को व0उ0 नि0 रंजय सिह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र दुधन यादव ग्राम धरनीपुर रानीपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ को करौती तिराहा से समय 11.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।