कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीब मुसलमानों एवम महिलाओं के हित व विकास के लिए वक्फ सुधार संशोधन पर जागरण अभियान के अन्तर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय के लोहिया भवन में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,विशिष्ट अतिथि अल्प संख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद की उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में अल्प संख्यक प्रबुद्ध वर्ग की संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अल्प संख्यक प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि वक्फ की शुरुआत1185 में हुआ था। इस्लाम की रहनुमाई करने वालों को वक्फ सुधार बिल के बारे में जानकारी होना आवश्यक है इस्लाम में नाजायज चीज हराम है। इस्लाम को मानने वालों को ही वक्फ करने का अधिकार है।कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 में कांग्रेस सरकार ने वक्फ बिल संशोधन कर बोर्ड को असीमित अधिकार दिए थे। कहा कि कांग्रेस ने संशोधन में बोर्ड को अधिकार दिया था कि अगर कोई गरीब मुस्लिम अपने मकान के एक कमरे को मुस्लिम धर्म के कार्य के लिए दे दिया तो आगे चल कर बोर्ड उसे वक्फ की जमीन घोषित कर दिया जाता था उसी गरीब मुस्लिम परिवार को नए कानून से बचत होगी। आरोप लगाते हुए कहा कि बोर्ड के बड़े पदाधिकारी 100 और 50 रुपए महीने पर 90 वर्षों की लीज लेकर होटल बनवा कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। कहा कि हैदराबाद में अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा वक्फ की हजारों करोड़ की संपत्ति कर उसका उपयोग किया जा रहा है।बिल में सुधार के माध्यम से वक्फ की संपत्ति का लाभ गरीब मुसलमान महिलाओं समेत अल्पसंख्यक समाज के भाइयों को मिले इसके लिए बिल लाया गया है।कांग्रेस और सपा के लोग मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे हैं।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से सुधार पर जागरूक करने का आग्रह किया। आतंकियों की ट्रेनिंग सेंटर और ठिकाने पर बमबारी कर आतंकियों को मारने वाले ऑपरेशन में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि मांग की सिंदूर को मिटाने वालों को महिला कर्नल ने मौत के घाट उतारा।
विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा की सुधार से मुस्लिम समाज में बेहतरीन वातावरण बनने के साथ-साथ उनको इसका लाभ भी मिलेगा।जबकि इससे पहले वफ़ कमेटी के 5 लाख लोग एक करोड़ 25 लाख लोगो के विकास के लिए कुछ नहीं कर रहे थे। न तो उन्होंने अस्पताल बनाए न कॉलेज बनाई न मुसलमान को कोई राहत देने के लिए कार्य किया। बस वक्फ की संपत्तियों को कब्जा करने का प्रयास किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए वक्फ बिल सुधार के बारे में अल्पसंख्यक भाइयों से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गरीब मुस्लिम परिवारों की स्थिति को सुदृढ़ करने वाला वक्फ संशोधन बिल को हर अल्प संख्यक परिवार को जानकारी दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा के संयोजन और सह संयोजक अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संचालन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद,एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,संजू देवी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,ओमकार गुप्ता,डॉ राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह,सैयद इरफान अशरफ,हाजी महमूद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,प्रदीप गुप्ता शंकर,प्रेम लता भारती,नंद कुमार तिवारी राना,सुल्तान आजमी,मंजूर आलम,शमशाद अली,अबुल रहमान,इकबाल अहमद,मो रजा,आज़म राईन,सतपाल सलूजा,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,राम किशोर राजभर,दुर्गा प्रसाद तिवारी,अरविंद सिंह डिंपू,गौरव श्रीवास्तव,आनंद श्रीवास्तव,तेजस्वी जायसवाल,पंकज प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।