देवल संवाददाता,मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा विकासखंड परदहां के अंतर्गत बागली पिंजड़ा में गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ आश्रय स्थल में कितने नर एवं मादा पशु हैं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ही गौ आश्रय स्थल में पशुओं के पानी पीने हेतु बने हौज में पानी गंदा होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को गौ आश्रय स्थल में विशेष साफ सफाई का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने गुड,नमक,वर्तमान सीजन में ही भूसे का क्रय कर भंडारण करने के भी निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पशुओं के लिए धूप से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बृहद गौ आश्रय स्थल बगली पिजड़ा का किया औचक निरीक्षण
अप्रैल 20, 2025
0
Tags