पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद गहरा गया है। इस पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र भी सभी परिस्थितियों को बारीकी से देख रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों की सरकारों से संयम बरतने की अपील की है।संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि यूएन की भारत और पाकिस्तान दोनों पर नजर है। दोनों देशों की सरकारें कोशिश करें की परिस्थिति ज्यादा खराब न हो।
यूएन महासचिव पर दिया बयान
दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान जब स्टीफन दुजारिक से पहलगाम हमले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यूएन महासचिव गुटेरेस सीधे तौर पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के संपर्क में नहीं हैं। हालांकि उन्होंने परिस्थितियों पर नजर रखी है और वो करीब से सभी चीजों को देख रहे हैं।
दोनों देशों से की अपील
स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए। दोनों देशों को बातचीत करके इस मसले का हल ढूंढना चाहिए।
यूएम महासचिव ने तोड़ी थी चुप्पी
बता दें कि पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि हम इस "सशस्त्र हमले" की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।