लालगंज ( आजमगढ़ ) भारतीय जनता पार्टी के द्वय जिलाध्यक्षों का लालगंज विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व मे बीडीसी , प्रधान व कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत । विकासखंड परिसर सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद कुमार राजभर को उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह ने जयश्रीराम का पट्टा व माला पहनाकर स्वागत । जिसके उपरांत नीरज बेनवंशी, साहब यादव , अजीत कुमार , दुर्गा सिंह , सीमा , धर्मराज , सीताबी , नीरज मौर्या , सुखदेव , मूलचन सहित 60 अन्य दिव्यागो को ट्राई साइकिल वितरित किया । इस अवसर पर जयशंकर सिंह विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष , आलोक सिंह बीडीओ , अरुण सिंह मण्डल अध्यक्ष , ओपी सिंह , रजनीकान्त त्रिपाठी , आनन्द यादव उर्फ काजू प्रधान संघ अध्यक्ष , तेज बहादुर सिंह , अंजनी सिंह , सोनू तिवारी , संजय सिंह , सर्वेश राय , सन्तोष सिंह , बृजभान सिंह, संजय राय , जेपी सिंह , रणधीर सिंह , सौरभ सिंह , विनीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान नीरज सिंह ने किया ।