देवल संवाददाता, आजमगढ़। युं तो आजमगढ़ में ऐसा कोई भी दिन नहीं होता जब आपको आजमगढ़ की नगर पालिका पर सवाल खड़े करने का मौका ना मिले। पर जब किसी काम को देखकर नजरअंदाज किया जाए तो उसे पर सवाल उठना लाजिमी हो जाता है। बीते 10 दिन पहले तेज हवाओं और बारिश के चलते आजमगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में दीनदयाल चौराहे पर लगे एक बिगड़ की मोटी डंठल सड़क पर आ गिरी, यह पेड़ चौराहे पर स्थित दीनदयाल जी की मूर्ति के बगल में लगा हुआ है। सुबह झाड़ू लगाने वालों से लेकर नालियों की साफ सफाई करने वालों तक सबको वह पेड़ रोज सुबह सड़क पर गिरा दिखता होगा, परंतु किसी भी सफाई कर्मी ने या नहीं सोचा की नगरपालिका को सूचित करते हैं और उसे बीच सड़क पर से हटवा दें, ताकि आवा गमन में हो रही समस्याओं से निजात दिलाया जा सके जनता को। अभी कोई आम आदमी गिरे हुए पेड़ को काटकर उसकी लकड़ी अपने घर लेता जाएं , तो उस पर चोरी तक का इल्जाम लगा दिया जाएगा, परंतु अपने द्वारा की जा रही लापरवाही को पूरी तरह से अधिकारी नजरअंदाज करते हैं। सिविल लाइन के लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा की अब यह कहना की छोटे से काम के लिए भी चल के नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया जाए , तो क्या मतलब है फिर अधिकारी महोदय का जनपद में रहने का। उधर से गुजरने वाले हर पुलिस वाले हर अधिकारी को यह दिख रहा होगा किस सड़क के बीचो-बीच गिरे उस पेड़ से उस चौराहे से मुड़ने वाली गाड़ियों को भी दिक्कत हो रही है और अनावश्यक ही बीच सड़क का 100 फुट का एरिया फंसा हुआ है। लोगों ने यह भी कहा कि जब जनपद की नालियों की साफ सफाई तक नहीं होती है, जोकि नगर पालिका का मुख्य काम है जनपद में साफ सफाई बनाए रखना, तो फिर हम भी क्या ही उम्मीद कर सकते हैं ऐसे विभाग से कि वह स्वयं संज्ञान लेकर जनता को समस्या आने से पहले समस्या का निदान कर पाये।