मेडिकेयर एवं मेडिकेड सेवा केंद्र (सीएमएस) के प्रशासक के रूप में डॉ. मेहमत ओज के शपथ ग्रहण के बाद आयोजित व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफ्रिंग शुक्रवार को एक बच्ची से संबंधित मेडिकल इमरजेंसी के कारण अचानक बीच में ही रोक दी गई।यह घटना ओवल ऑफिस में ओज के शपथ ग्रहण के कुछ ही समय बाद हुई। जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे, तो व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने इसे बीच में ही रोक दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सभी लोग अभी बाहर निकलें। इससे कमरे में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। बेहोश होने वाली बच्ची की पहचान मेहमत ओज की 11 वर्षीय पोती फिलोमेना के रूप में हुई है।
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में डॉ. मेहमत ओज के शपथ ग्रहण के दौरान हुई मेडिकल इमरजेंसी
अप्रैल 20, 2025
0
Tags