देवल, ब्यूरो चीफ,करमा/ सोनभद्र। करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिरसिया ठकुराई में तालाब के समीप लगे हाई मास्ट लाइट का जनपद भ्रमण पर आये मंगलवार को एम एल सी बिनीत सिंह ने किया लोकार्पण। कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ जन जन को विना भेदभाव के सबको मिल रहा है सरकार सबकी है उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने का काम करे सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचानें का काम करे श्री राम के आदर्शों को अपनाये। कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सिंह के निज आवास पर रखा गया था जहा उनके द्वारा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व एम एल सी बिनीत सिंह को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी समस्या को लेकर कभी भी मिल सकता है संगठन हमेशा उनके साथ है वही हिन्दुआरी, केकराही, पगिया,मदैनिया, कठपुरवा, हिनौता में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह गोपाल सिंह बैद्य सत्येन्द्र मौर्य, सुनील सिंह, आनंद केशरी, विकास सिंह, मनीष मिश्रा, राजेश मिश्रा, ओंकार तिवारी, प्रभु नारायण मिश्रा, प्रसन्न पटेल, भुपेंद्र सिंह, सुमन केशरी,डा गोपाल सिंह,इन्द्रेश सिंह रविंद्र बहादुर सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे।
एमएलसी बिनीत सिंह ने सिरसिया ठकुराई में हाई मास्ट लाइट का किया लोकार्पण
अप्रैल 09, 2025
0
Tags