आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर।थाना कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किशन मौर्य (उम्र लगभग 20 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने साजिश के तहत किशन को घर पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि किशन रात से गायब था और सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।