देवल संवाददाता,आजमगढ़: तरवां क्षेत्र में शनिवार को सुबह हुए बवाल में 12 लोगों को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पीआरवी 1048 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सभा थाटा दोयम मे दो पक्ष झगडा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष तरवा मय फोर्स के मौके पर पहूँचे कि ज्ञात हुआ कि दिनांक 18 अप्रैल को नागेन्द्र चौहान पुत्र रामायन चौहान निवासी थाटा दोयम थाना तरवां जनपद की बेल्थरा रोड जनपद बलिया गयी थी ।
बारात में डीजे अपने –अपने पसंद का गाना बजवाने को लेकर बाराती ही आपस में लड़ भिड़ गये जिसमें कुछ लोगों को चोट लगने व अस्पताल में भर्ती की सूचना लड़का पक्ष को प्राप्त हुई थी। मारपीट की घटना में दूल्हा के कुछ रिश्तेदार भी सम्मिलित थे। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बिगुल चौहान पत्नी रमेश चौहान निवासी दानगंज थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व कुछ अन्य महिला व बच्चे भी वर पक्ष के घर ग्राम थाटा दोयम आये हुए थे। दुल्हे पक्ष के व गांव के अन्य तमाम लोग यह आरोप लगाने लगे कि इन्ही महिलाओं के कहने पर बेल्थरा रोड बारात में मार पीट की घटना हुई है ।
मौके पर लोगो को काफी समझाया बुझाया गया किन्तु मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरुष गाड़ी संख्या –UP65FH7238 को घेर लिये थे। इसी समय अचानक एक व्यक्ति द्वारा झूठी सूचना दिया गया कि घायल व्यक्ति में से एक मृत्यु हो गयी है, तभी उक्त भीड द्वारा पथराव व लाठी डण्डे से महिला एवं पुरुष गाड़ी संख्या –UP65FH7238 पर तोड फोड कर दिये । पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगो को निकाल कर सुरक्षित सरकारी बोलोरो में बैठा कर ले जाया जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगो द्वारा बोलेरो में भी पत्थर मार दिये। जिससे गाडी का आगे व पीछे शीशा टूट गया। मौके पर एसपी सीटी व सीओ लालगंज पहुंचे। 19 महिला व पुरुष व 50 से 60 महिला पुरुष अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकत किया गया ।मौके से 12 लोगो की गिरफ्तारी किया गया।