कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति पर तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल ने सरकार के आठ सालों की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार की सेवा,सुरक्षा और सुशासन नीति पर काम कर रही है । सरकार ने महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का भरोसा दिलाया है आज महिलाएं अकेले भी दिन हो या रात कहीं भी आ जा सकती है सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। इतना ही नहीं गांव ,गरीब, वृद्ध व नौजवानों के लिए थी सरकार में कार्य किया है। मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए जो कार्य किए गए। इसके लिए तहसील मुख्यालय में तीन दिन दिवसीय कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आलापुर क्षेत्राधिकारी आलापुर, बीडीओ रामनगर, चिकित्सा अधीक्षक रामनगर, चिकित्सा अधीक्षक जहांगीरगंज,आरएफओ , तहसीलदार आलापुर, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।शिक्षा विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, आंगनवाड़ी सबके स्टाल लगाए गए थे। सेवा सुरक्षा सुशासन up विकास का ग्रोथ इंजन थीम थी।