कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ज्वालापुर नगर में संगम शाखा का आयोजन नगर कार्यवाह अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण और नागरिक अनुशासन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। शारीरिक गतिविधियों के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने खेल गतिविधियों, सूर्य नमस्कार और दौड़ में भाग लिया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं। जिसमें स्वयंसेवकों को जिला सेवा प्रमुख रमेश गुप्ता द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि व्यक्ति के जीवन में राष्ट्रहित का भाव होना आवश्यक है। उन्होंने हिंदू समुदाय को एकजुट रहने का आह्वान किया और बताया कि संगठित रहकर ही शक्तियों को मजबूत किया जा सकता है। जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख नवनीत , नगर संघचालक बाबूराम , सह संघचालक गोविन्द , सह नगर कार्यवाह सौरभ ,नगर प्रचारक सौरभ ,कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक जी, बौद्धिक प्रमुख पंकज, संपर्क प्रमुख विपिन व प्रहलाद ,शारीरिक प्रमुख अजीत व श्रेयश ,प्रचार प्रमुख आनन्द सोनी ,व्यवस्था प्रमुख विमल ,प्रदीप,आलोक , समरसता प्रमुख मोहन सोनी ,समाज से विशिष्ट जन पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,विकास निषाद,गौरव उपाध्याय,मनीष सोनी,हरिओम सोनी,सोनू गौड़,अमित गुप्ता,मयंक तिवारी समेत मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को एकजुट करना और संगठन को मजबूत बनाना था।