देवल संवाददाता,मऊ। शारदा नारायण ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स के निदेशक,प्रसिद्व चिकित्सक,समाजसेवी डॉ संजय सिंह का जन्मदिवस विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को सेवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत संस्थान के सभी कर्मचारी अपने आसपास के क्षेत्र सफाई अभियान करेंगे। इसके उपरांत मऊ,बलिया एवं आजमगढ़ में एक दर्जन स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे से मलीन थारु बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सहभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया जाएगा। शायंकाल शारदा नारायण हास्पिटल स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने दिया।