खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने अपने विधायक निधि से जैगहा-अमरेथुआ मार्ग से श्री सुंदर साव इंटर कालेज तक पिच रोड बनवाया था। दो सौ मीटर के इस पिच रोड के निर्माण में 11.93 लाख रुपए की लागत आई है। रविवार की शाम राज्यमंत्री श्री यादव ने इसका लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उसी रात्रि शरारती तत्वों ने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं की इसकी जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। इसकी जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी गई। उन्होंने थाने में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।