देवल संवादाता,वाराणसी,प्रयागराज में चल रहे दिव्य महाकुंभ का पलट प्रवाह होने के कारण काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। सड़क से लेकर मंदिर व घाटों पर हर जगह निगरानी की जा रही है।
शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बैरिकेडिंग के अंदर दो लाइन में दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। यह कतार गेट नंबर चार से होते हुए चौक, नीचीबाग, बुलानाला, मैदागिन और कोतवाली तक पहुंची है।
श्रद्धालुओं की भीड़ के क्रम में डीसीपी गौरव कुमार बंसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रयागराज में दिव्य महाकुंभ चल रहा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर बनारस में भी भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।
गोदौलिया मैदागिन में काफी भीड़ है और घाट पर भी काफी भीड़ हो रही है। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन किया गया है।
रामापुरा से सोनारपुरा तक डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही गंगा में चल रही नावों की निगरानी भी की जा रही है। जल पुलिस लगातार सक्रिय है। सभी जगह सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

