शिवांश, देवल, ब्यूरो, गाजीपुर वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग(अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों के डेटा को स्क्रूटनी के उपरांत आवश्यक संशोधन हेतु दिनांक 5 फरवरी, 2025 से 10 फरवरी, 2025 तक पोर्टल खोला गया है, जिसमें परिणाम/रिजल्ट संबंधित विवरण, एनरोलमेंट नंबर/रोल नंबर सम्बन्धित विवरण, छात्रों की उपस्थिति संबंधित विवरण एवं छात्रों के प्रवेश तिथि का विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जायेगा तथा शुल्क संबंधित विवरण छात्र स्तर एवं शैक्षणिक संस्थान स्तर दोनों से संशोधित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सस्पेक्ट डाटा की जानकारी छात्रों के लॉगिन एवं संबंधित शिक्षण संस्थान के लॉगिन पर प्रदर्शित की गई है। केवल उन्ही छात्रों के डेटा का सुधार कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध होगा, जिनका डेटा सस्पेक्ट केटेगरी में होगा। कॉलेज को सस्पेक्ट स्टूडेन्टस का डेटा अपडेट कर पुनः फारवर्ड करना अनिवार्य होगा, तभी संशोधन प्रक्रिया पूर्ण मानी जायगी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थान व छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि समय सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करें,।
