देवल संवादाता,मऊ। गलन और शीतलहर के मौसम में नित्यप्रति हो रहा बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। ठंड में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। परेशानी महसूस होते ही चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष खतरा बना रहता है। सांस रोगियों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो जाता है। आक्समिक परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार ग्रामसभा अछार में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार को व्यक्त किया। डॉ सिंह ने मौसमी रोगों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षा के उपाय बताये। शिविर में 75 मरीजों के शुगर,ब्लडप्रेशर और आंख की जांच की गई। इस दौरान बांझपन रोग के बारे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आईवीएफ तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया।