धीरज, देवल संवाददाता, आजमगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कामरेड बाबा ज़हीर खां की 24 वीं पुण्यतिथि के मौके पर नेहरू हाल में सेनानी के पौत्र अखिल भारतीय समरसता विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद नेता द्वारा गरीब असहाय में कंबल वितरण का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक दुर्गा यादव ने अपने संबोधन में सेनानी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कामरेड ज़हीर खां ने देश की आजादी में जो योगदान दिया है उस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं।
इस मौके पर लालगंज विधायक बेचीं सरोज गोपालपुर विधायक नफीस अहमद व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह आदि ने भी कम्बल वितरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित किया।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक आज़ाद नेता ने आयें हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 11 सौ लोगों में कंबल वितरण किया गया हैं। सगड़ी विधायक एच एन पटेल डाक्टर मनीष त्रिपाठी ,मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे, संचालन रामजीत यादव ने किया,