राकेश, देवल ब्यूरो।घोरावल सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी से एक किसान का सबमर्सिबल पम्प, तार, टोचन समेत चोरी हो गया। रामकृष्ण मौर्य उर्फ प्रिंस पुत्र शिवनरायण निवासी मुंगेहरी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उनके घर के पिछवाड़े सिचाई हेतु समरसेबुल 3 एचपी फालकन कम्पनी का लगाया गया था जो बुधवार की देर रात चोरी हो गया। साथ मे 350 फीट तार, 350 फीट टोचन समेत सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया। बताया कि घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई जब पिछवाड़े पानी चालू करने जाया गया। प्रिंस मौर्य ने बताया कि जिस स्थान से पम्प चोरी की घटना हुई है वहाँ से महज 20 मीटर की दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र भी संचालित होता है। चोरी की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। चोरी की सूचना पर गुरुवार की दोपहर स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मिली सूचना पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले का पर्दाफाश व चोरो की तलाश में पुलिस जुटी है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी से एक किसान का सबमर्सिबल पम्प, तार, टोचन समेत हो गया चोरी ।
दिसंबर 05, 2024
0
Tags
