देवल संवाददाता। लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील क्षेत्र के करिया गोपालपुर ग्राम निवासी संदीप सिंह पुत्र कृपा शंकर सिंह को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में संदीप सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया ।संदीप सिंह सीनियर पत्रकार है उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया है पुरस्कार प्राप्त कर संदीप सिंह ने सरकार का आभार जताया वही आजमगढ़ में उनके पैतृक निवास करिया गोपालपुर में घर वालों ने खुशी का माहौल है ।
पत्रकारिता के क्षेत्र में संदीप सिंह को मध्यप्रदेश रत्न प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया
दिसंबर 06, 2024
0
Tags
