कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।
शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संगठन चुनाव पर्व पर भाजपा जिला पदाधिकारियों,भाजपा संगठन के मण्डल चुनाव अधिकारियों,मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष की बैठक मुख्य अतिथि जिला चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, अतिथि जिला चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोक तन्त्र के सजग प्रहरी हैं। हिंदुस्तान की राजनीति में आजादी के बाद से कांग्रेस,कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई दल केवल सत्ता में बने रहना चाहते हैं। कहा कि संसद में कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए हंगामा और संसद में महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार लोक तंत्र पर काला धब्बा है। संसद में कांग्रेस सांसदों की हिंसात्मक हंगामा की जितनी भी निंदा किया जाय वह कम है। कहा कि कांग्रेस लोक तंत्र के लिए खतरा बन चुकी है। राहुल गांधी का महिला सांसद के प्रति अमर्यादित आचरण और धक्का देना शर्मसार करने वाला है। कहा कि हमारा कर्म ही हमारे प्रगति का साधक है।कार्यकर्ताओं को वाणीवीर नहीं कर्मवीर बनना चाहिए। हमें सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
जिला चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बूथ से लेकर मण्डल और जिला अध्यक्ष का चुनाव सहमति के आधार पर सर्वसम्मति से किया जाना चाहिए। कहा कि संगठन का कार्य करने वाले दायित्व वाले कार्यकर्ता सभी के नजर में रहते हैं। कहा कि संगठन में महिला और अनुसूचित वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवसर जीवन में एक बार आता है। अवसर को जिसने खोया वह पुनः अवसर नहीं पाता है। कहा कि संगठन के चुनाव में कार्यकर्ता पूरी उत्साह और ऊर्जा के साथ लग कर पूरी पारदर्शिता से चुनाव सम्पादित करवाना चाहिए। कहा कि बूथ का चुनाव सभी वर्ग और जातियों का समन्वय कर करना चाहिए। उन्होंने चयन प्रक्रिया को पूरा सरल तरीके से कार्यशाला में बताया।संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,विधायक धर्म राज निषाद,जिला सह चुनाव अधिकारी आनंद जायसवाल, वीरेंद्र सिंह वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह, सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,विजय विश्वकर्मा,दिनेश पाण्डेय,दशरथ यादव, दिनेश चौधरी,संजीव मिश्र आदि शामिल रहे।