देवल संवाददाता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी पशु व्यापारी की मऊ जनपद में हुई मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में मातम पसर गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकिया निवासी 55 वर्षीय अनवर जमाल पशु का व्यापार करते थे। गुरुवार को बाइक से जनपद मऊ किसी काम से जा रहे थे। खुरहट बाजार के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अनवर जमाल के दो पुत्र हैं।
