देवल संवादाता,इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में दो दिनों से लापता बालक का शव पोखरें में उतराया मिला। स्वजनों में मचा हड़कंप। बालक अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। स्वजनों का रोते-रोते बेहाल हो गए है।कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव निवासी कन्हैया राजभर के लड़के नीरज राजभर का 4 दिसम्बर को तिलक व 10 दिसम्बर को शादी है।उसी शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव से लालमोहन राजभर अपने पत्नी व बच्चों के साथ शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बीते चार दिसम्बर को बड़ी धूमधाम से तिलक का आयोजन हो रहा था। उसी बीच रात लगभग 10 बजे लालमोहन राजभर के लड़के आदित्य राजभर उम्र 7 वर्ष की कही पता नही चल रहा था। स्वजनों व रिश्तेदार बच्चों को रात-भर खोजबीन कर रहे पर बच्चे का कही भी पता नहीं चल सका। किसी ने बताया कि एक लड़का पोखरें के पास दिखा था। घर के बगल में लगभग 25 मिटर के दूरी पर एक पोखरा (लहुरासागर) था। स्वजनों व रिश्तेदारों ने देर रात को पोखरें में भी जाल डालकर बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया पर बच्चा नही मिला। शुक्रवार की सुबह घर के पास मौजूद पोखरा (लहुरासागर) में आदित्य राजभर का शव उतराया देख लोगों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल में बच्चों के शव को पोखरें से निकाला। शव का पंचनामा कर के परिजन शव का दाह-संस्कार करने के लिए आदित्य राजभर के गांव सुल्तानीपुर के लिए चले गये। वही घर में बालक के मौत के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गई। स्वजनों सहित ग्रामीण भी इस घटना को पचा नही पा रहे हैं।
