देवल संवाददाता, गोरखपुर ।कांग्रेस की निर्वतमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही है कि सुबह 6 बजे मेरे गांव आवास बेला काटा पर भारी पुलिस बल पहुंच गई और निकलने नहीं दे रही है। ऐसे ही संभल जाने के लिए डेलीगेट तैयार हुआ तो वहां भी नहीं जाने दिया।
पिछले दिनों अमटौरा में हुई घटना के बाद कांग्रेंस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक डेलीगेट रविवार को गांव जा रहा था। पुलिस ने गांव पर कड़ी चौकसी कर डेलीगेट को अमटौरा जाने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस की निर्वतमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही है कि सुबह 6 बजे मेरे गांव आवास बेला काटा पर भारी पुलिस बल पहुंच गई और निकलने नहीं दे रही है।
ऐसे ही संभल जाने के लिए डेलीगेट तैयार हुआ तो वहां भी नहीं जाने दिया। सरकार की मंशा है कि कोई भी गलत काम हो, लेकिन आवाज नहीं उठाना है। किसी के सहानुभूति में जाना अपराध माना जा रहा है। रविवार की सुबह अमटौरा जाने के लिए जगह- जगह हमारे साथियों को रोका गया। ये सरकार गुंडों की सरकार है। सबूत मिटाना चाहती है। इनकी पोल न खुले, जिससे पुलिस के दम पर हमारे घर ताना शाही कर रही है। हमारे साथियों को भी रोका जा रहा है।
