देवल संवादाता, अशोक ठाकुर कोपागंज।कोपागंज के लाडन पुर के खेल मैदान में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतोष उपाध्याय ने किया। जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडे रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।प्रतियोगिता में दस न्याय पंचायत के कुल 112 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अपने अपने उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक मानसिक दोनों का विकास होता है। उन्होंने आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद दिया जो ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन करने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक सहेन्द्र सिंह व शिवाकांत सिंह ने किया। इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी सहित संजय कुमार मनोज सिंह,राजेश यादव,विनोद कुमार,शकील अहमद,राजकुमार राजभर,भुनाथ,मुस्तकीम,अरविंद कुमार पांडेय,सुरेंद्र,अमित राय,तबरेज खान समेत ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय के काफी संख्या में अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद थीं।