घोरावल ,सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया में घरेलू बातो को लेकर दम्पति मे विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी ने आग लगा लिया। झुलसे हालात मे महिला को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि उसने आग लगा ली है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार हुआ। लीलावती 36 वर्ष पत्नी पिंटू कोल निवासी बेलवनिया झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कमलेश पाल मय फोर्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में झुलसी महिला से मामले की जांच पड़ताल की। प्राथमिक उपचार के बाद बर्निंग केस को देखते हुए लीलावती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।