दैनिक देवल, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मंगलवार को अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र भोला भारती, उम्र करीब 19 वर्ष निवासी पिपरी सोनवानी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को देशी नाजायज कट्टा के साथ पिपरी सोनवानी से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 160/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र एवं का0 विनय कुमार यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
थाना अनपरा पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज कट्टे के साथ गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
अक्टूबर 22, 2024
0
Tags