आमिर। ब्यूरो चीफ। देवल।जौनपुर। लायंस क्लब मेन द्वारा लोगों को मानवाधिकारों के उल्लंघन व युद्ध तथा अशांति की विभीषिका से मानवता को बचाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व शांति के लिए सेमिनार होटल रघुवंशी इन ओलंदगंज में आयोजित किया गया जिसकी थीम 'पीस विदआउट लिमिटस' (शांति बिना सीमा) थी। इस अवसर पर पीस पोस्टर भी प्रदर्शित किया गया जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया। जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि विश्वभर में शांति, न्याय और समानता की आवश्यकता है क्योंकि संघर्ष, असमानता,और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह एक महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि दुनिया जलवायु संकट, महामारी और विभिन्न भू-राजनीतिक संघर्षों का सामना कर रही है इसलिए देशों, समुदायों और व्यक्तियों के बीच शांति और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाये। विश्व शांति के लिए अहिंसा ही एकमात्र विकल्प है।
संयोजक मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि शांति के लिए व्यक्तिगत प्रयास प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, हमें अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी को समझने और अपने समुदाय में शांति, सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने पर बल देना है। आज हमें यह सोचने की आवश्यकता है कि कैसे हम अपनी दुनिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समावेशी बना सकते हैं। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, डॉ. मदन मोहन वर्मा, डॉ. वीएस उपाध्याय, डॉ. अजीत कपूर, राम कुमार साहू, अशोक मौर्य, लखन श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरि, मघु चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संजय सिंघानिया, राधेरमण जायसवाल, अनिल गुप्ता, डॉ. संजीव मौर्य, अनिल वर्मा, नीरज शाह, हेमा श्रीवास्तव, नीलू सेठ, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।