दैनिक देवल ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास विभाग अंतर्गत विज्ञापन सख्या 7035 द्वारा माडल संकुल स्तरीय संघ के नियुक्ति में धांधली किये जाने के सम्बन्ध में महिलाओं ने की विभाग में लिखित शिकायत। जिसमें यह खुलासा हुआ कि भर्ती के पहले ही सुविधा शुल्क के साथ - साथ चिन्हित महिलाओं को भर्ती करने का बनाया गया था प्लान। जिसकी लिखित परीक्षा 15 अक्टूबर 2024 को होना है, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , ग्राम्य विकास विभाग में माडल संकुल स्तरीय संघ के नियुक्ति में धांधली किये जाने से महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। कुछ महिलाओं ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को लिखित शिकायत भी किया। वहीं फार्म भरने के उपरांत कुछ महिलाओं से अधिकारियों ने नाराजगी भी जताया। अधिकारी ने पहले ही बता दिया था कि तुम्हारी नियुक्ति नहीं होगी। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। वही पीड़ित महिला ने विभाग में लिखित शिकायत की जिसके बाद हेर फेर कर चिंहित किये गए नामों की सूची में बदलाव किया गया। पीड़िता ने बताया कि एनआरएलएम विभाग में चिन्हित कुछ लोगों के चयन हेतु प्रक्रिया का केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। पीड़िता ने अपने आरोप में यह भी कहा है कि उनसे धन की डिमांड की गयी थी ,जिसकि पुर्ति ना करने के एवज में उनके चयन में तरह-तरह की कमियां निकाल कर आवेदन खारिज कर दिया गया। शिकायतकर्ता पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत प्रदेश स्तर तक किया जाएगा। एक तो महिलाओं को जहाँ सरकार बढ़ावा दे रही उसी सूची को धांधली कर जारी किया गया था, शिकायत के बाद निरस्त करते हुए पुनः समूह सखियों के ग्रुपो में नई सूची जारी कर 15 अक्टूबर 2024 को होने वाले परीक्षा के लिए भेजा गया और आश्चर्य की बात यह है कि परीक्षा के लिए जो सूची जारी की गई है उसमें किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का हस्ताक्षर नही है। ऐसा लगता है कि आनन फानन में जारी हुई सूची में विभगीय अधिकारियों ने खानापूर्ति कर जल्द बाजी करने का प्रयास किया है। जो नियमानुसार गलत है। ऐसे में शिकायत कर्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को उच्चस्तरीय जांच कराते हुए निरस्त किया जाय । तथा पुनः नए सिरे से शासनादेश के नियमों के अनुसार भर्ती कि प्रक्रिया बहाल की जाय। तथा दोषियों पर कार्यवाही कि जाय।