संवाददाता, अशोक ठाकुर, कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कछिकला में बृहस्पतिवार की दोपहर एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर में साड़ी का फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन जब घर पहुंचे तो किशोरी को कमरे के हुक से लटकता देख तत्काल पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा कछिकला निवासी मनोहर बांसफोर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी के साथ लकड़ी तोड़ने गया था। उसकी 14 वर्षीय लड़की गुड़िया घर पर अकेली थी। जब एक बजे मनोहर लौटा तो गुड़िया को हुक से साड़ी के सहारे लटकता देख तत्काल पुलिस को सुचना दिया।