देवल संवाददाता, गोरखपुर।गोरखपुर के बरहज में आयुष सिंह नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। 24 साल के आयुष ने पिता के लाइसेंसी राइफल से अपने को गोली मार लिया।
क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी आयुष सिंह 24 वर्ष पुत्र पंचम सिंह की शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों के अनुसार आयुष अपने पिता के लाइसेंस राइफल से अपने को गोली मार लिया। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया।
मोहरा गांव निवासी पंचम सिंह सेना में जम्मू-कश्मीर में सूबेदार पद पर तैनात हैं। उनके संतानों में आयुष छोटा है। लोगों के अनुसार सुबह चाय पीने के बाद वह अपने कमरे में था। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़ पड़े। जहां आयुष मृत अवस्था में फर्श पर पड़े हुए थे। बेटे को मृत देख मां अनीता देवी दहाड़ें मारने लगीं।