महराजगंज, आजमगढ़ । दिनांक 26.09.2024 को वादिनी मुकदमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर दिया गया कि विपक्षी चन्द्रशील मौर्या व उसके साथियों के द्वारा वादिनी, उम्र करीब 22 वर्ष को समूह के पैसे के विवाद को लेकर मारा पीटा व जान माल की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 365/24 धारा 115(2)/351(2) बीएनएस व 3(2)V,3(1)द SC/ST ACT बनाम चन्द्रसील मौर्या पुत्र विजय बहादुर मौर्या सा0 देवारा कदीम 435 पटपरवा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ तथा 03 दोस्त नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी के द्वारा की जा रही है। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 70(1) बीएनएस व 3(2)V SC/ST ACT थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की बढोत्तरी किया गया। दिनांक 06.10.2024 को उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभि0 चन्द्रशील मौर्या पुत्र विजय बहादुर मौर्या सा0 देवारा कदीम 435 पटपरवा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को कटान बाजार से समय करीब 11.45 बजे सुबह नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।