शहर के नाली व नालों की सफाई का किया था दावा
देवल संवाददाता, आजमगढ़। चार दिनों की उमस भरी गर्मी तब शहर वासियों पर भारी पड़ी जब 1 घंटे की बरसात में सब हुआ जलमग्न। सड़को से लेकर स्कूल, प्रतिष्ठानों में घुसा पानी, हुआ हजारों का नुकसान तो नगरपालिका के प्रति गुस्सा दिखा। शहर के रैदोपुर स्थित एक स्कूल में पानी भर जाने से हुए नुकसान से व्यवस्थापक राजीव सिंह गप्पू काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन नालों की सफाई का बड़ा दावा कर रहा था लेकिन उसके यह सारे दावे फेल नजर आए मात्र 1 घंटे की बारिश में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। वहीं दूसरी तरफ सिधारी स्थित एक दुकान में भी पानी अंदर तक भर गया। सिंधारी से कमिश्नरी जाने वाले रास्ते पर लगभग 1 फीट तक पानी लग रहा करीब 2 घंटे तक, और इसके बाद कैसे-कैसे करके पानी कम हुआ। यह स्थिति कोई एक दो मोहल्ले की नहीं थी बल्कि जिले की कोई भी गली ऐसी नजर नहीं आ रही थी जिसकी नाली इतनी सक्षम दिखाई पड़े कि वह सड़क के पानी को समय रहते सड़क से खींच सके। और इसका मुख्य कारण है नालियों का जाम होना और इन नालियों के जाम होने का मुख्य कारण है इनका खुला होना और निरंतर दूषित रहना।