तहबरपुर, आजमगढ़। दिनांक 24.09.2024 को वादी मुकदमा प्रमोद यादव पुत्र मुखराम यादव निवासी खैरपुर जगजीवन थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना तहबरपुर पर तहरीर दिया गया कि वादी ग्राम टीकापुर में मकान का निर्माण करा रहा है, इसमें एक हैण्डपम्प लगा था, जिसे दिनाँक 24-09-2024 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैण्डपम्प का उपरी हिस्सा चोरी कर लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 207/2024 धारा 303(2) बीएनएस 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी द्वारा संपादित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लाने, अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 26-09-2024 को उ0नि0 लोकेशमणि त्रिपाठी मय हमराह को सूचना मिली कि निर्माणाधीन मकान से चोरी हुए हैण्डपम्प को बेचने की फिराक मे 02 चोर टिकापुर पुलिया पर मौजूद है इस सूचना पर उ0नि0 लोकेशमणि त्रिपाठी मय हमराह द्वारा टीकापुर पुलिया से अभियुक्तों 1-संजय कुमार पुत्र मूरी राम निवासी ग्राम खरचलपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष व 2-राम नयन उर्फ लौटन यादव पुत्र दीनदयाल यादव निवासी ग्राम मेढ़ी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 39 वर्ष को समय करीब 07:35 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से हैण्डपम्प का ऊपरी हिस्सा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि यह हैण्डपम्प दिनाँक 24/25.09.2024 की रात मे प्रमोद यादव के निर्माणाधिन मकान से चोरी किये थे।