Allu Arjun स्टारर फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2) के पहले सॉन्ग पुष्पा पुष्पा की रिलीज के बाद ये क्रेज और अधिक बढ़ गया है। इस बीच अब क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) के गाने पर रिएक्ट किया है और सॉन्ग हुक स्टेप को करने की बड़ी बात कही है।साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर इस समय जोरो-शोरो से चर्चा चल रही हैं। एक दिन पहले अल्लू अर्जुन स्टारर इस मूवी का पहला गीत पुष्पा-पुष्पा (Pushpa Pushpa) रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर पुष्पा-द रूल का ये गाना खूब वायरल हो रहा है। जैसी ही बुधवार को पुष्पा 2 का पहला गाना रिलीज किया गया, उसके बाद इस बात का हर किसी को इंतजार था कि आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का इस पर क्या रिएक्शन आता है। अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पुष्पा पुष्पा गाने के हुक स्टेप का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर वॉर्नर ने कमेंट कर लिखा है- वाह ये कितना शानदार है, आखिरकार मुझे कुछ करने का काम मिल गया है। उनके इस कमेंट अभिनेता ने रिप्लाई किया है- ये बहुत आसान है, मैं आपको सिखाऊंगा जब भी हम मिलेंगे। इस तरह से अल्लू अर्जुन ने डेविड वॉर्नर को पुष्पा पुष्पा सॉन्ग के हुक स्टेप को सिखाने की जिम्मेदारी ली है। अगर आपने पुष्पा 2 के पुष्पा पुष्पा सॉन्ग को देखा है तो आपको ये मालूम पड़ जाएगा कि गाने में अल्लू अर्जुन का डांस स्टाइल काफी धमाकेदार है। किस तरह से वह जूता निकाल पर दोनों पर हुक स्टेप करते हुए लहराते हैं, वो वाकई देखने के लायक है।