अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसका कारण लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन को बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई गठबंधन के सख्त खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर एक नहीं सुनी।अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने इस्तीफे का कारण लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी से गठबंधन को बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई गठबंधन के सख्त खिलाफ थी, लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर एक नहीं सुनी।अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी भेजी है। अपने चार पेज के इस्तीफे में उन्होंने पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "प्रभारी ने मुझे पंगु बना रखा है, वह पार्टी नहीं चलाने दे रहे हैं।"