लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि चंदना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 13 साल के रिश्ते के बाद मार्च में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा संग मार्च के महीने में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रही हैं। अब हाल ही में सुरभि चंदना ने अपनी रोका सेरेमनी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना जल्द ही अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। इश्कबाज और नागिन जैसे शोज से घर-घर में मशहूर हुईं सुरभि ज्योति जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ शादी के सात-फेरे लेने वाली हैं। वह कब और कहां शादी करेंगी, इसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है।बीते दिनों उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण संग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। सुरभि चंदना के शादी के प्री-वेडिंग के फंक्शन तो मार्च में शुरू होंगे, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी रोका-सेरेमनी का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस से जल्द से जल्द दुल्हन बनने की डिमांड कर रहे हैं।बिजनेसमैन करण शर्मा को कई सालों तक डेट करने के बाद सुरभि चंदना ने अपने बर्थडे के महीने में रोका किया था, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में अपनी एक वीडियो से किया है। सुरभि चंदना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो सितंबर 2023 का है, जब इश्कबाज एक्ट्रेस का रोका हुआ था। इस वीडियो की शुरुआत में सुरभि ढोल-नगाड़ों पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।