फातिमा जाफर का क्रिकेट जगत से गहरा नाता है। वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर की भतीजी हैं। परिवार में क्रिकेट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फातिमा ने भी क्रिकेट खेलने का फैसला लिया। फातिमा मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। फातिमा के पास एक अद्भुत कला है वह दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं और परिस्थिति के अनुसार बाएं हाथ से स्पिन भी कर सकती हैं।महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 23 फरवरी, शुक्रवार से आगाज होगा। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी बेंगलुरु में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले मुंबई इंडियंस की अद्भुत गेंदबाज फातिमा जाफर ने अपनी दिलचस्प कहानी बताई।फातिमा जाफर का क्रिकेट जगत से गहरा नाता है। वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर की भतीजी हैं। परिवार में क्रिकेट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फातिमा ने भी क्रिकेट खेलने का फैसला लिया। फातिमा मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। फातिमा के पास एक अद्भुत कला है, वह दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं और परिस्थिति के अनुसार बाएं हाथ से स्पिन भी कर सकती हैं।WPL 2024 खेलने को उत्साहित फातिमा ने मुंबई इंडियंस से बात करते हुए अपनी कहानी शेयर की। एमआई वेबसाइट में फातिमा के हवाले से कहा गया, "मैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में मुंबई की टीम में आई थी, लेकिन मैंने जो पहला मैच खेला, उसमें हमारे तीन स्पिनरों को बुलाया गया था।" हालांकि, उनकी अद्भुत क्षमता ने क्रिकेट में उनकी अलग पहचान बना दी।