अमेरिका के अलबामा राज्य में भारतवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि भारतीय मूल के नागरिक का होटल का कारोबार था और एक कमरे को लेकर ग्राहक के साथ विवाद हो गया जिसके बाद ग्राहक ने मोटल (होटल) मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में कई भारतीय मूल के नागरिकों की हत्या कर दी गई है।अमेरिका के अलबामा राज्य में भारतवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि भारतीय मूल के नागरिक का होटल का कारोबार था और एक कमरे को लेकर ग्राहक के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद ग्राहक ने मोटल (होटल) मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले शेफील्ड में हिलक्रेस्ट मोटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में 34 वर्षीय विलियम जेरेमी मूर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किराए पर एक कमरा लेना चाहता था, इसी बीच विवाद हो गया और उसने ने बंदूक निकाली और पटेल को गोली मार दी।अधिकारी ने बताया कि आरोपी मूर को शेफील्ड पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मूर की तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार मिला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास चश्मदीदों का बयान लिया गया है।घटनास्थल के पास काम करने वाले नाई जेमेरिज ओवेन्स ने बताया, मैंने तीन गोलियों की आवाज़ सुनी। उन्होंने कहा कि गोली चलने पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ और वह अपने काम में लगे रहे।