भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के गोपालैया को मिली धमकी से बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में हंगामा मच गया। विपक्षी विधायकों ने बेंगलुरु के पूर्व पार्षद पद्मराज की तत्काल गिरफ्तारी के लिए दबाव डाला जिन्होंने कथित तौर पर चार बार के विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी.खादर ने आरोपी को शाम तक गिरफ्तार या संबंधित पुलिस निरीक्षक को निलंबित करने को कहा है।कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने बुधवर को राज्य सरकार से मांग की है। दरअसल, बेंगलुरु में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है जिसको लेकर अब खादर ने आरोपी को शाम तक गिरफ्तार या संबंधित पुलिस निरीक्षक को निलंबित करने को कहा है।विधानसभा में कांग्रेस सरकार को संबोधित करते हुए खादर ने कहा, 'सदन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। विधानसभा के दो से तीन सदस्यों को धमकी दी गई है और इससे पता चलता है कि उन्हें इससे साहस मिला है। उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? शाम तक उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अन्यथा, पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया जाना चाहिए। सरकार को इस संबंध में एक मजबूत संदेश देना चाहिए।'महालक्ष्मी लेआउट के भाजपा विधायक के. गोपालैया ने पूर्व नगरसेवक और कांग्रेस नेता पद्मराज द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रात 11.05 बजे मुझे फोन आया और आरोपी ने मुझसे पैसे की मांग की। जब मैंने मना किया तो उसने मुझे अभद्र भाषा में गालियां दीं। उसने धमकी दी कि वह मेरा घर लूटवा देगा और मेरे परिवार को मरवा देगा।विधायक गोपालैया ने आगे कहा कि चार बार के विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता एस. सुरेशकुमार को भी आरोपियों ने धमकी दी थी। उन्हें शहर से निर्वासित किया जाना चाहिए। मुझे सरकार से सुरक्षा चाहिए। वह किसी भी समय मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए अपने आदमी भेज सकता है और इसका परिणाम दुखद हो सकता है।'भाजपा विधायक और महासचिव वी. सुनील कुमार ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए और विधायकों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। अध्यक्ष को उनकी तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश देना चाहिए। समाज कल्याण मंत्री डॉ. एच.सी. महादेवप्पा ने कहा, 'आरोपी पहले बीजेपी विधायक गोपालैया के साथ था। फिलहाल वह किस पार्टी में हैं, यह मुझे नहीं पता। जहां तक कानून का सवाल है तो कोई पूर्वाग्रह नहीं है। एक विधायक की गरिमा को कम करने और उन्हें धमकी देने के लिए सरकार उन पर निर्मम कार्रवाई शुरू करेगी।'कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में महालक्ष्मी लेआउट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपालैया को धमकी देने के आरोप में बुधवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बेंगलुरु में कामाक्षीपाल्या पुलिस ने मामला दर्ज किया है और बेंगलुरु में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद पद्माराजू के खिलाफ जांच शुरू की।विधायक गोपालैया ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर से भी शिकायत दर्ज कराएंगे और आरोपियों को जेल से बाहर करने की मांग करेंगे। पद्माराजू पिछले साल अप्रैल में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
'आरोपी को गिरफ्तार करें या पुलिसकर्मी को निलंबित करें', बीजेपी विधायक को मिली धमकी पर कर्नाटक स्पीकर की मांग
फ़रवरी 14, 2024
0
Tags