रायबरेली जिले की सांसद सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने और मार्मिक पत्र जारी करने को लेकर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जिले की जनता के साथ धोखा किया है। यह परिवार अमेठी और रायबरेली के साथ पहले भी धोखा करता आया है।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के सभागार में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा से जाकर जनता के साथ धोखा किया और अब मार्मिक पत्र जारी करके जनता की भावनाओं के साथ खेलने का काम कर रहे हैं।