तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वहीं दुनियाभर में भी बिजनेस के आंकड़े खुश करने वाले है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में साई-फाई का तड़का दर्शकों को पसंद आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की किस्मत चमकती हुई दिख रही है। फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए छटपटाने लगी है। महज 7 दिनों में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने दुनियाभर में तगड़ा बिजनेस कर लिया है।थिएटर्स में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' खूब प्यार मिल रहा है, क्योंकि वीकेंड के बाद वर्क डेज में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वहीं, दुनियाभर में भी बिजनेस के आंकड़े खुश करने वाले है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साई-फाई का तड़का दर्शकों को पसंद आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। रिलीज के 7 दिनों में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 84.61 करोड़ का बिजनेस कर लिया।तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म अब 50 करोड़ कमाने की कोशिश कर रही है। फिल्म अपनी इस जिद को आने वाले वीकेंड में पूरा भी कर लेगी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 44.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।