पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़/ गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व *अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा* के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस बुधवार को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के *उ0नि0 श्री संजय सिंह* मय हमराह का0 अभय सिंह व का0 लव के मय सरकारी वाहन UP 60 G0231 चालक का0 संदीप कुमार के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त व चेकिंग संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्ति सुखपुरा चौराहे पर कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबीर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध पिस्टल के साथ एक बारात में हर्ष फायर कर रहा था जो आज नहर के किनारे महावीर स्थान सुखपुरा फायर कर रहा है । उक्त सूचना पर विश्वास कर थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा नहर किनारे महावीर स्थान पर पहुंच कर एक व्यक्ति जो पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहा था । जिसे पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से समय करीब 21.35 बजे पकड लिया गया । उसका नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये ब्यक्ति के द्वारा अपना नाम *बलवंत यादव पुत्र मनराज यादव निवासी धडसरा थाना पकडी जिला बलिया* बताया तथा पकड़े गये ब्यक्ति के कब्जे से एक अदद पिस्टल 7.65 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस व तीन अदद खोखा कारतूस 7.65 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।