500 सालों के संघर्ष का इतिहास आज खत्म हो गया। राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि राम आग नहीं ऊर्जा हैं। राम समाधान हैं। राम सबके हैं। राम सिर्फ वर्तमान नहीं अनंत काल हैं। 500 सालों के संघर्ष का इतिहास आज खत्म हो गया। राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा कि आज का अवसर उत्सवता का तो क्षण है ही भारत के समाज के परिपक्वता का क्षण है। दुनिया का इतिहास साक्षी है कई राष्ट्र अपने ही उलझन में उलझ गए। उन्होंने कहा कि कई लोग बोलते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी, ऐसे लोग भारत के परिपक्वता को नहीं जान पाए। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि आइए महसूस कीजिए राम आग नहीं ऊर्जा हैं। राम समाधान हैं। राम सबके हैं। राम सिर्फ वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं।PM मोदी ने कहा कि राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं। राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं। राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं। राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं। राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं। इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हजारों वर्षों तक होता है।