शिवम दुबे का करियर एक बार फिर पटरी पर लौटता दिख रहा है। आईपीएल में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने जब से दुबे को अपने साथ जोड़ा तो उनका करियर संवरता हुआ नजर आ रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दावे के साथ कहा कि एमएस धोनी की कौनसी सलाह आखिर शिवम दुबे के लिए सटीक तरह काम आई और वो अब स्टार बन गए हैं।शिवम दुबे ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है। अफगानिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगातार दो अर्धशतक जड़े और स्पिनर्स के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के जमाकर अपनी उपयोगिता साबित की।शिवम दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स को दिया। तब से इस बात में फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिर एमएस धोनी ने ऐसी क्या सलाह दी कि शिवम दुबे स्टार बन गए हैं।भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने जिओ सिनेमा से बातचीत में बताया कि धोनी ने दुबे को शॉर्ट गेंद पर आक्रमण करने से बचने की सलाह दी है। धोनी की यह सलाह शिवम दुबे के लिए कमाल कर रही है।