अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को पूरा भारत अपने-अपने तरीके से मना रहा हैं।किसी मंदिरों में रामायण कीर्तन आदि किया जा रहे हैं तो कहीं मंदिर को सजाया जा रहा है।रानी की सराय क्षेत्र के आसपास मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले से ही कीर्तन रामायण आदि किया जा रहा है वहीं मंदिरों को झालरों से सजाया गया है प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानि सोमवार को जगह-जगह झांकियां व मंदिरों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है अयोध्या में रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न पूरा देश मना रहा है इसी क्रम में रानी की सराय के आसपास के मंदिरों को लोगो के सहयोग से मंदिरों को सजाया गया।किसी किसी ने अपने घरो को झालरो से सजा दिया है।श्री राम नाम के झंडे की रही बिक्रीरानी की सराय में जहां राम भक्त अपने घरों पर झंडों को लगाने को लेकर उत्साहित हैं। वही बाजार में झंडों के भरमार रही। लोगों ने बढ़ चढ़ कर झंडो की खरीदारी की। झंडो की कीमत ₹20 से लेकर के ₹200 तक रही। वही 22 जनवरी को प्राण प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली के रूप मे मनाने के लिए लोग मिट्टी के दिए की भी खरीदारी किये.