कर्नाटक की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर (अयोध्या) 140 करोड़ देशवासियों का है और भगवान राम का दर्शन करने के लिए कोई भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भगवान राम में आस्था रखती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक दिन राम मंदिर जाएंगी।कर्नाटक की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर (अयोध्या) 140 करोड़ देशवासियों का है और भगवान राम का दर्शन करने के लिए कोई भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भगवान राम में आस्था रखती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक दिन राम मंदिर जाएंगी।लक्ष्मी हेब्बालकर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस के रुख पर टिप्पणी करने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने कहा, मैं भगवान की भक्त हूं और हमारी संस्कृति और आस्था का जश्न मनाती हूं और मैं एक दिन अयोध्या जाऊंगी।